झाड़ियों में मिला नवजात भ्रूण का शव:​​​​​​​चीटों ने बदन पर किए घाव, कई घंटों बाद पुलिस को मिली सूचना

बांसवाड़ा7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा जिला मोर्चरी में शिफ्ट कराया गया नवजात का शव। - Dainik Bhaskar
बांसवाड़ा जिला मोर्चरी में शिफ्ट कराया गया नवजात का शव।

झाड़ियों में मिले नवजात के मरे हुए भ्रूण से इलाके में सनसनी फैल गई। चीटों ने शव को कई जगह से नोंचकर जख्मी कर रखा था। भ्रूण अभी दो दिन पुराना ही बताया जा रहा है, हालांकि अभी डाक्टर्स भ्रूण की उम्र जांच रहे हैं। मरे हुए भ्रूण की सूचना पुलिस को देर शाम मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने शव को बांसवाड़ा मोर्चरी में शिफ्ट कराया। अब शव का पोस्टमार्टम चल रहा है। मामला कसारवाड़ी थाने का है।

मिला भ्रूण।
मिला भ्रूण।

थाने के HC युवराज सिंह ने बताया कि जालिमपुरा ग्राम पंचायत के वाघा खूंटा गांव में नवजात शिशु का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ देखा गया था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल भ्रूण के दो दिन पुराने होने की जानकारी मिल रही है। पोस्टमार्टम के बाद नवजात की उम्र का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं नवजात को फेंकने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है।