जिले की अंता और छबड़ा नगर पालिका उपचुनाव में एक-एक वार्ड के लिए हुए उपचुनावों के परिणाम रविवार को घोषित हो गए है। छबड़ा में कांग्रेस और अंता में भाजपा का प्रत्याशी विजेता रहे है।
अंता नगर पालिका के वार्ड नम्बर 3 के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नंद किशोर नायक को 169 वोटों से विजयी घोषित किया गया। मतगणना में 815 वोटों में से भाजपा प्रत्याशी नंद किशोर नायक को 491 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के देवी शंकर मेघवाल को 322 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। ऐसे मे भाजपा प्रत्याशी को 169 वोटों से विजयी घोषित किया गया। भाजपा प्रत्याशी के जीत की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जमकर आतिशबाजी तथा नारेबाजी की। सुरक्षा को लेकर यहां भारी भरकम पुलिस जब्ता तैनात रहा।
खान मंत्री प्रमोद जैन भाया का विधानसभा क्षेत्र होने के कारण यह चुनाव प्रतिष्ठा के रूप मे देखा जा रहा था। ऐसे मे भाजपा पदाधिकारीयों ने भी अपनी पूरी ताकत इस चुनाव मे झोंक दी थी। ऐसे में दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला बना हुआ था।
इधर, छबड़ा नगर पालिका उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। छबड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 15 के पार्षद पद के लिए उपचुनाव हुए थे। उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रामप्रसाद की जीत हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी ने अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी को 153 वोटों से शिकस्त दी है। जीत के बाद समर्थकों ने विजयी जुलूस निकाला। मिठाई बांटकर जीत की खुशी मनाई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.