शहर समेत जिलेभर में शुक्रवार को मौसम का मिलाजुला असर देखने काे मिला। शहर में सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकली। दोपहर के समय धूप में तेजी आई और बादलों की आवाजाही शुरू हाे गई। दोपहर में धूप-छांव का दौर चलता रहा। शाम के समय तापमान में गिरावट का दौर शुरू हुआ।
शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.2 व न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान 9 से 22 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिमी-दक्षिणी हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी जिले में कई जगहों पर तेज हवा चलने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी। आगामी 48 घंटे बाद जिले समेत अन्य जगहों पर तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.