व्यापार महासंघ ने निकाली 75 फीट लंबी तिरंगा यात्रा:एसपी-कलेक्टर सहित व्यापारी हुए शामिल, राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

बारां4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
आजादी के अमृत महोत्सव पर व्यापार महासंघ की ओर से शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। - Dainik Bhaskar
आजादी के अमृत महोत्सव पर व्यापार महासंघ की ओर से शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

बारां में आजादी के अमृत महोत्सव पर व्यापार महासंघ की ओर से शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में आमजन, व्यापारी शामिल हुए। इस दौरान जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता और एसपी कल्याणमल मीणा भी शामिल हुए।

व्यापार महासंघ अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले बुधवार को बारां व्यापार महासंघ की ओर से शहर में 75 फीट लंबे तिरंगे के साथ शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़े और बैंडबाजों में राष्ट्र भक्ति के गीतों की धुन के साथ तिरंगा यात्रा सर्राफा बाजार से शुरू हुई। जिसमें सभी संगठनों के लोग, आमजन, व्यापारी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्ग और व्यापारी हाथ में तिरंगा थामे नजर आए। तिरंगा यात्रा में जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता, एसपी कल्याणमल मीणा, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा सर्राफा बाजार से धर्मादा चौराहे होते हुए प्रताप चौराहे पर पहुंची, जहां राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर व्यापार महासंघ संरक्षक देवकीनंदन बंसल, कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष प्रदीप जैन समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।