प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर एक युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। परिवार वाले उसकी शादी किसी और लड़की से करवाना चाह रहे थे। ग्रामीणों और परिवार वालों ने उसको नीचे उतारने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना। थक-हारकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिर भी वो अपनी जिद पर अड़ा रहा। इस दौरान युवक की मां बेहोश हो गई। मामला बारां जिले के नाहरगढ़ का है।
थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि हिम्मतगढ़ टापरा गांव का जितेंद्र सहरिया (19) 12वीं क्लास में पढ़ता है। उसके परिवार वाले उसके रिश्ते के लिए लड़की देख रहे हैं। जितेंद्र अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता है। परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं हैं। इससे नाराज होकर बुधवार सुबह करीब छह बजे जितेंद्र टावर पर चढ़ गया। इसकी सूचना मिलते ही लोग टावर की ओर दौड़े। जितेंद्र को समझाने का प्रयास करने लगे। वो किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इतने में जितेंद्र की मां और बहन भी पहुंच गईं। करीब 4 घंटे तक लोग उसे समझाते रहे। वह एक ही जिद पर अड़ा था- शादी करेंगे तो प्रेमिका से। आखिरकार परिवार वालों को उसकी बात माननी पड़ी। तब जाकर वो नीचे उतरा।
थानाधिकारी ने बताया कि युवक को समझाने के दौरान उसकी मां बेहोश भी हो गई। पुलिस ने युवक को पाबंद करने की कार्रवाई की है। प्रेमिका से शादी की रजामंदी के बाद सुबह करीब साढ़े दस बजे जितेंद्र नीचे उतरा। पुलिस युवक को अपने साथ ले गई थी।
ये भी पढ़ें-
गाय चोरी होने पर बुजुर्ग टावर पर चढ़ा:सुनवाई नहीं होने से परेशान, बोला-CM से मिलकर अपनी पीड़ा बताना चाहता हूं
चूरू के सरदारशहर में गाय चोरी होने से परेशान एक बुजुर्ग मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सीएम अशोक गहलोत के दौरे से पहले बुजुर्ग के टावर पर चढ़ने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। DSP और थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग दूलाराम (70) से समझाइश की, लेकिन बुजुर्ग गाय चोरी के मामले में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद ही टावर से नीचे उतरने की बात पर अड़ गया। बुजुर्ग ने बताया कि 1 साल पहले गाय चोरी हुई थी। इस संबंध में थाने में मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस सच्चाई छुपाने के लिए मामले पर एफआर लगा रही है। (पूरी खबर पढ़ें)
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.