भारतीय जनता पार्टी बालोतरा द्वारा मकर संक्रांति पर गरीबों को कंबल वितरित किए। भाजपा मण्डल महामंत्री मुकेश गुप्ता ने बताया कि पार्टी द्वारा सेवा ही संगठन कार्याक्रम किया जा रहा है। इसके तहत सर्दी में ठिठुर रहे जरूरतमंद गरीब परिवारों और झुग्गी झोपड़ियों में निवास करने वाले परिवारों को गर्म कपड़े बांटे जा रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने 25 परिवारों को कंबल बांटे। इस दौरान उन्हें कोरोना की तीसरी लहर से सतर्क एवं सावधान रहने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद सिंह कालूडी, भाजपा जिला महामंत्री सुखदेव जीनगर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत, खेताराम प्रजापत, वरिष्ठ नेता झूमर लाल सार्जेंट, राजेश पुरी, गोविंद प्रजापत, हितेश पटेल, लक्ष्मण पवार, गौतम जीनगर, महेंद्र गौड़, महावीर माली, हनुमान घाची उदाराम बंजारा, कमलेश ढेलरिया, दिनेश सुंदेशा, केवलचंद मेघवाल, दुर्ग सिंह राजपुरोहित, बाबूलाल खत्री, दिनेश सिंह, किशोर जीनगर, मंगलाराम पटेल, दुर्गेश जांगिड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.