पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुरुवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर सुबह 10 बजे तक रहा। सुबह 7 बजे घने कोहरे के कारण 40-50 फीट से ज्यादा की दूरी पर दिखाई नहीं दे रहा था। एक बार फिर न्यूनतम पारे में गिरावट के साथ ही 8.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन का पारा 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन तक अब मौसम साफ रहेगा। इससे सर्दी का असर तेज होगा। गुरुवार को भी दिनभर शीतलहर चली। पिछले तीन दिनों में न्यूनतम पारा 5 डिग्री तक गिर गया है। 5 जनवरी को अधिकतम पारा 22.4 और न्यूनतम 13.5 था। 6 जनवरी को 23.5 और 10.6 डिग्री रहा।
कोहरे के कारण डंपर-कैंपर आपस में भिड़े
समीपवर्ती सराणा गांव की सरहद में समदड़ी मार्ग पर गुरुवार सुबह कोहरे के चलते डंपर व कैंपर की आपस में भिड़ंत हो गई। इससे कैंपर गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह डंपर समदड़ी रोड़ पर सराणा की ओर जा रहा था। वहीं कैंपर गाड़ी सामने से आ रही थी। कोहरा होने से डंपर चालक को सामने आता वाहन दिखाई नहीं देने से दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.