पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
तेरापंथ युवक परिषद बालोतरा के तत्वावधान में गुरुवार को साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा का 50वां चयन दिवस महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया गया। तेयुप मंत्री नवीन सालेचा ने बताया कि साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा को मात्र 30 वर्ष की आयु में साध्वी प्रमुखा का पद मिला और 50 वर्षों से इस पद को कुशलता और समर्पण भाव से निभा रही है। साध्वी पुण्यप्रभा ने बताया कि नारी को अपनी शक्ति को पहचानना होगा। तभी हर जगह अपना परचम लहरा सकती हैं। नारी अपने को अबला नहीं मानें। शासन साध्वी भानुकुमारी ने कहा कि नारी में अपार शक्ति का भंडार है, वो चाहे तो देवी भी बन सकती है और चाहे तो अबला नारी। उसे अपनी पहचान खुद बनानी होगी।
साध्वीवृंद ने सामूहिक गीत के माध्यम से साध्वी प्रमुखा के प्रति अपने भावों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा, तेयुप सहमंत्री प्रथम संदीप रेहड़, सारिका बागरेचा, जयश्री बरड़िया, गौतम संकलेचा और सिमरन बागरेचा ने नारी शक्तिकरण पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर तेरापंथ सभा अध्यक्ष शांतिलाल डागा, मंत्री गौतम श्रीश्रीमाल, महिला मंडल अध्यक्षा अयोध्यादेवी ओस्तवाल, मंत्री राणी देवी बाफना और कन्या मंडल संयोजिका विधि भंसाली मौजूद रहे। संचालन तेयुप मंत्री नवीन सालेचा व तेयुप अध्यक्ष अरविंद सालेचा ने आभार ज्ञापित किया।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.