पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना काल में बंद हुई रेल सेवाओं के बाद अब कोरोनाकाल खत्म होने के साथ ही जोधपुर जैसलमेर के बीच बंद पड़ी रेल सेवाओं को भी शुरू करने को हरी झंडी मिल गई है। जैसलमेर से जोधपुर के लिए अब आगामी 5 फरवरी से रोजाना स्पेशल ट्रेन चलेगी। जिससे जोधपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी से निजात मिल जाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 04809-04810 नंबर की रेल जैसलमेर-जोधपुर-जैसलमेर के बीच चलाई जाएगी।
यह रेल रोजाना सुबह 7.05 बजे जोधपुर से रवाना होकर 7.08 बजे राई का बाग, 9.01 बजे फलोदी, 9.45 बजे रामदेवरा व 10.10 बजे पोकरण होते हुए दोपहर 12.40 बजे जैसलमेर पहुंचेगी। इसके बाद यही रेल जैसलमेर से दोपहर 2 बजे रवाना होकर 3.25 बजे पोकरण, 4.10 बजे रामदेवरा, 5.13 बजे फलोदी व 7.43 बजे राई का बाग होते हुए रात 7.55 बजे जोधपुर पहुंचेगी। कोरोना में जैसलमेर रेल सेवा से पूरी तरह से कट गया था।
इसके बाद अब जोधपुर के लिए एकमात्र रेल शुरू की गई है। जिससे अब यात्रियों को फायदा मिलेगा। हालांकि काठगोदाम तक जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस भी जोधपुर होकर गुजरती है। लेकिन उसका टाइमिंग सही नहीं होने से आमजन द्वारा जोधपुर जाने के लिए उसका उपयोग नहीं के बराबर किया जाता है।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.