जैसलमेर जिले में अलसुबह से हो रही मावठ की बरसात ने जनजीवन को अस्तव्यस्त कर दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सब जगह अलसुबह से कहीं तेज तो कहीं हल्की बरसात का आलम है। बरसात से मौसम में ठंड बढ़ गई और तापमान में गिरावट आई है। बरसात से मौसम से शीतलहर भी चलने लग गई है जिसने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आने वाले दिनों में यही मौसम रहने वाला है और तापमान में भी गिरावट होगी।
किसानों को मावठ की बरसात से फायदा
एक तरफ जहां इस मावठ की बरसात से लोग परेशान हैं वहीं किसानों की मानें तो ये बरसात उनकी फसलों के लिए वरदान है। इस रबी की सीजन में खेतों में उगाई फसलों के लिए ये बरसात जीवनदायिनी बनकर आई है। किसानों को इस बरसात से बहुत फायदा होने वाला है। शहर में लोगों को इस बरसात से बहुत परेशानी हो रही है। शहर में बरसात से जहां ठंड बढ़ गई है वहीं जगह-जगह सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। ठंड बढ़ जाने से ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। जैसलमेर के कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम इकाई के अनुसार शुक्रवार को जैसलमेर का तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.