मजदूर प्रकोष्ठ के द्वारा हनुमान चौराहा पर बढ़ते पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रदर्शन किया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी शंकरलाल माली ने बताया कि इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी की गई। प्रदर्शन के दाैरान कांग्रेस के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता गाजी खां, राधेश्याम कल्ला, सेवादल के अध्यक्ष खटन खां मगलिया, पूर्व पार्षद गिरीश व्यास, सेवादल के ब्लाॅक अध्यक्ष घनश्याम माली, डाॅ. गोरधनराम, सेवादल के नगर अध्यक्ष आनंद देवड़ा, अरूणा देवड़ा, अशोक बारूपाल, मनोज भार्गव, जेनाराम सत्याग्रही, रमेश सोनी, विक्रम गहलोत, हमल खां सम, सिकन्दर सौरा, रमेश कुमार व मगन खां छत्रेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी क ेब्लाॅक अध्यक्ष निवर्तमान जिलाध्यक्ष गोविन्द भार्गव के नेतृत्व में गुरुवार को सुबह 11 बजे हनुमान चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट करेंगे। शंकरलाल माली ने सभी कांग्रेसजन से धरना प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है।
रामगढ़ | रामगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा देश में बढ़ती महंगाई को लेकर पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया तथा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। शिक्षक प्रकोष्ठ के महासचिव गुमानाराम राठौड़ ने बताया कि देश में पेट्रोल, डीजल, गैस एवं अन्य खुदरा वस्तुओं की बढ़ी कीमतों के विरूद्ध रामगढ़ में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.