जैसलमेर के दिधु गांव में दीपावली की रात पोटाश में विस्फोट होने से एक महिला की मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। महिला और बच्चों को जोधपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दिधु गांव निवासी कमला (50) पत्नी वीरू राम घर में पोटाश को कूट रही थी। इसी दौरान पोटाश में विस्फोट हो गया, जिससे कमला के दोनों हाथ और दोनों पैर उड़ गए। घटना के समय पास ही में उसके दो पोते भी घायल हो गए। महिला के दोनों पोतों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
महिला अपने घर में खेतों में आने वाला रसायनिक पोटाश को कूट कर इकट्ठा कर रही थी। उसी दौरान तेज धमाका हुआ और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला से थोड़ी दूर उसके 5 और 7 वर्षीय दो पोते खेल रहे थे।
खेतों में काम लिया जाता है पोटाश
पोटाश रासायनिक विस्फोटक है। जो खेतों में जानवरों को भगाने और खेती में उपयोग में लिया जाता है। पोटाश और सल्फर को मिक्स कर विस्फोट किया जाता है, जिससे डर कर जानवर भाग जाते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.