पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पर्यटन के मानचित्र में स्वर्णनगरी को पहचान दिलाने की अहम भूमिका निभाने वाले मरु महोत्सव का आगाज बुधवार शाम नगर आराध्य लक्ष्मीनाथजी मंदिर में होगा। शाम को आरती के साथ मरु महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। चार दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में आने वाले सैलानियों को स्वर्णनगरी का एक नया रूप देखने को मिलेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग व प्रशासन ने नए कार्यक्रमों को जोड़ा है। कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि महोत्सव में आने वाले सैलानियों के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन बुधवार को महोत्सव का आगाज शाम 6 बजे सोनार किला स्थित नगर आराध्य लक्ष्मीनाथजी मंदिर में आरती से होगा। इसके बाद वहीं से शाम 6.30 बजे हेरिटेज वॉक होगी। वॉक लक्ष्मीनाथजी मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए गड़ीसर तालाब पहुंचेगी। वॉक में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागी साफा एवं स्थानीय वेशभूषा में हिस्सा लेंगे। शाम को 6 बजे गड़ीसर तालाब पर ही चित्रकला प्रतियोगिता होगी।
वॉक के शाम 7 बजे गड़ीसर झील पहुंच कर संपन्न होने पर चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए जाएंगे। शाम 7 से 7.30 बजे तक गड़ीसर तालाब में दीपदान उत्सव होगा। इसमें 21 हजार दीपक जलाकर प्रवाहित किए जाएंगे। इसके बाद रात 8 बजे से स्टार नाइट सजेगी। इसमें बॉलीवुड के प्रख्यात गायक कैलाश खैर अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके बाद रात 10 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा परंपरागत लोक नाट्य ‘रम्मत’ कार्यक्रम शुरू होगा।
वॉर म्यूजियम में लेजर लाइट शो: मरु महोत्सव के तहत चारों ही दिन वॉर म्यूजियम रोजाना रात 11 बजे तक खुला रहेगा। इसमें लाइट एण्ड साउंड शो होगा। महोत्सव के दौरान ऐतिहासिक स्थल भी रात को 11 बजे तक खुले रहेंगे। इसके साथ ही मरु महोत्सव के मद्देनज़र गड़ीसर क्षेत्र में 24 से 27 फरवरी तक चाराें ही दिन नाइट बाजार लगेगा जो कि रात 1 बजे तक खुला रहेगा।
देशी सैलानियों की रहेगी धूम: आमतौर पर डेजर्ट फेस्टिवल में विदेशी सैलानियों की आवक देखी जाती है। देशी सैलानियों की भारी आवक के कारण से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार देशी सैलानियों की जमकर आवक रहेगी। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार, हास्य कलाकार संजय मिश्रा व कालीन भईया फेम पंकज त्रिपाठी ने भी मरु महोत्सव में आने की अपील की है।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.