राष्ट्रीय नाई महासभा राजस्थान ने नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए सोमवार को पोकरण निवासी राजकुमार भाटी को नाई महासभा प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी व प्रदेशाध्यक्ष अशोक सरना ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें कई लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि पोकरण निवासी राजकुमार भाटी का कार्य एवं व्यवहार को देखते हुए इस कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि राजकुमार भाटी पूर्व में इस कार्यकारिणी में दो बार प्रदेश सचिव पद पर कार्य किया गया है।
उन्होंने बताया कि भाटी का कुशल कार्य एवं व्यवहार को देखते हुए भाटी को इस कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त किया गया। भाटी को प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्त करने के बाद पोकरण सहित आस-पास क्षेत्र के नाई समाज के लोगों को खुशी की लहर छाई हुई है।
वहीं पोकरण के नाई समाज के लोगों द्वारा भाटी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर देवकिशन भेराणी, चैनाराम लोहारकी, नारायण, मदनलाल, किसनलाल, राणाराम, बाबूराम सने माला पहना कर स्वागत किया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.