पंचायत समिति सभागार फतेहगढ़ में आईटीसी मिशन सुनहरा कल, राजस्थान सरकार और फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी द्वारा एक दिवसीय संयुक्त क्षमतावर्द्धन कार्यक्रम फतेहगढ़ प्रधान जनकसिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। ब्लॉक स्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधान जनकसिंह ने संभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि बंजर भूमि, चारागाह विकास सहित शामलात से जुड़े सभी मुद्दों पर अपनी भूमिका से दो कदम आगे बढ़कर काम करं। फतेहगढ़ ब्लॉक में ओरण, गोचर व चरागाह की जमीन राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने के लिए सभी को आगे आना होगा।
यह मुद्दे हमारी बुनियाद से जुड़े मुद्दे है। शामलात के संसाधनों का संरक्षण व संवर्धन के लिए पंचायत समिति फतेहगढ़ हमेशा तत्पर है। प्रधान फतेहगढ़ ने सरपंचों को बंजर भूमि एवं चारागाह कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी बात कही। इसमे उहोंने सुझाव दिया कि इसमे हर पंचायत लेवल नरेगा के तहत चारागाह में प्लान लिया जाए। प्रशिक्षण के दौरान क्षमतावर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत संभागियों को ग्राम पंचायत स्तर पर कमेटियों के सदस्यों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान एफईएस जिला समन्वयक मगाराम कडेला ने शामलात भूमि पर पंचायत के अधिकार, शामलात संसाधनों की सुरक्षा, प्रबंधन की विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि गांव स्तर पर वार्ड पंच की अध्यक्षता में चारागाह विकास समिति का गठन किया जाना है। जिसके माध्यम से चारागाह विकास कार्य करवाए जा सकते हैं। चारागाह का विकास के अंतर्गत खाई खुदाई, पौधरोपण, नाडी एवं टांका निर्माण, घास-चारा लगाने का काम कराया जा सकता है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.