पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में रविवार को राम मंदिर के लिए समर्पण निधि देने वाले रामभक्तों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बडोड़ा गांव मंडल के मंडल पालक नरेंद्र दैया ने बताया कि बडोड़ा गांव मंडल में 116 समर्पण निधिकर्ताओं का सम्मान किया गया। उन्होंने बताया कि सम्मानित किए गए लोगों द्वारा कम से कम 5100 रुपए तथा अधिकतम 1 लाख 51 हजार रुपए की सहयोग राशि मंदिर निर्माण के लिए दी गई। बडोड़ा गांव मंडल से कुल 16 लाख 38 हजार 7 सौ 87 रुपए की राशि का संग्रहण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल संयोजक महेन्द्र पालसिंह ने कहा कि इस 25 दिन के अभियान में उन्हें कई सुखद अनुभव मिले। लोगों में राममंदिर के लिए समर्पण करने की भावनाओं से वे बहुत ही उत्साहित हुए। इस दौरान चांधन खण्ड के खण्ड संयोजक जेठूदान ने बताया कि सम्पूर्ण भारत में एक निश्चित अवधि के लिए यह अभियान चलाया गया था जो सम्पूर्ण विश्व में अपने आप अद्वितीय है। इतने कम समय में इतनी बड़ी धनराशि को जुटाने का पूरे विश्व में कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। कार्यक्रम में 1 लाख 51 हजार रुपए की समर्पण निधि देने वाले महावीरसिंह का प्रशस्ति पत्र उनके पुत्र देरावरसिंह को प्रदान किया। वहीं 1 लाख रुपए की समर्पण निधि देने वाले कंवराजसिंह का प्रशस्ति पत्र उनके भाई सवाईसिंह को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में जेठूदान व पृथ्वीसिंह द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.