पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जैसलमेर में मंगलवार को आई आंधी के कारण आमजन को गर्मी से मामूली राहत मिली है। बुधवार को तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 36.3 व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार रात को आई आंधी ने गृहणियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी।
सुबह होने के साथ ही महिलाओं को घरों में भरी रेत निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं सुबह सामान्य तापमान रहा। हालांकि एक दिन पहले भीषण गर्मी की तुलना में असर कम रहा। लेकिन दोपहर में लू के थपेड़ों ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। जैसलमेर में पिछले दिनों से गर्मी का असर एकाएक बढ़ गया था। जिसके बाद आंधी के दौर ने आमजन को गर्मी से जरूर राहत दिला दी। लेकिन मंगलवार शाम को आई तेज आंधी ने भी हर किसी को परेशान कर दिया।
फतेहगढ़ (आंचलिक), फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 9 बजे के आसपास आई तेज धूलभरी आंधी से घरो में रेत जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में इसब व जीरे कि बची फसल को भी नुकसान पहुंच गया। गांवों में रात को आए तेज अंधड़ से घरो में रेत की चादर जम गई।
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और अधिक बढ़ाएगा। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी काबू पाने में सक्षम रहेंगे। बातचीत के माध्यम से आप अपना काम भी निकलवा लेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.