प्रतिभा को उभारने का काम किया जाएगा:वंदना ललित कला, आर्ट एंड क्राफ्ट विभाग की प्रदेश प्रभारी

जैसलमेर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ में वन्दना जगानी जैसलमेर को ललित कला, आर्ट एंड क्राफ्ट विभाग का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश महिला अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने बताया कि यह विभाग के माध्यम से वंदना जगानी द्वारा प्रदेश की ब्राह्मण महिलाओं, युवतियों, बालिकाओं व छात्राओं में छिपी इस प्रतिभा को उभारने का काम किया जाएगा। विभाग में 5 अन्य ब्राह्मण महिलाएं सदस्य रहेगी।