पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना काल में वीरान हुई पर्यटन नगरी जैसलमेर में एक बार फिर से उमंगों की बारिश होने वाली है। राज्य सरकार की ओर से पहले मरु मेले के आयोजन को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद जिला कलेक्टर आशीष मोदी व पर्यटन व्यवसायियों के प्रयासों से अनुमति मिलने के बाद अब जैसलमेर में 24 से 27 फरवरी तक अंतरराष्ट्रीय मरु महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इसे लेकर अब जिला प्रशासन की ओर से इसके अधिक से अधिक प्रचार को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक अधिक लोग देश विदेश से जैसलमेर पहुंच सके। जिला प्रशासन के साथ ही फिल्मी सितारे भी मरु महोत्सव का प्रचार करने में जुटे हुए है।
बच्चन पाण्डे फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जैसलमेर आए अभिनेता संजय मिश्रा व पंकज त्रिपाठी ने वीडियो बनाकर देश विदेश के लोगों से मरु महोत्सव पर जैसलमेर आने का न्यौता दिया है। इन दोनों अभिनेताओं ने विख्यात सम सैंड ड्यूंस के मखमली धोरों पर वीडियो बनाया है। इसमें कलेक्टर आशीष मोदी भी साथ नजर आ रहे है।
सम के धोरों से फिल्म अभिनेताओं के वीडियो के जरिए देशी-विदेशी पर्यटकों को स्वर्णनगरी पधारने का भाव-भरा आमंत्रण
अभिनेता संजय मिश्रा ने सम के धोरों को देख कहा कि बहुत देखा मगर ऐसा नहीं देखा और जैसलमेर नहीं देखा तो क्या देखा, आइए ना…. कमाल होगा, कुछ अच्छा होगा। उन्होंने फिल्मी अंदाज में कहा कि हिन्दुस्तान की धरती से जुड़िएगा, मजा लीजिएगा खाने पीने का और संगीत का।
उन्होंने देश विदेश के लोगों को अधिक से अधिक मरु महोत्सव में भाग लेकर लुत्फ उठाने की अपील की। वहीं अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने वीडियो में कहा कि जैसलमेर में 24 से 27 फरवरी तक मरु महोत्सव का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा हम आए है और इसमें भाग लेंगे।
उन्होंने लोगों से मरु महोत्सव में भाग लेने की अपील की और कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपने मुल्क को ओर बेहतर समझे। दोनों अभिनेताओं के साथ कलेक्टर आशीष मोदी ने भी लोगों से अपील कर जैसलमेर पधारने का न्यौता दिया।
जिले में चार स्टार नाइट का होगा आयोजन
इस बार चार दिवसीय मरु महोत्सव के तहत खुहड़ी, गड़ीसर, जैसलमेर व सम में चार रात स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही दिन में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं भी शामिल है। इस साल मरु महोत्सव के दौरान रात्रि पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मरु महोत्सव 2021 का लाइव प्रसारण सोशल मीडिया पर किया जाएगा।
मरु महोत्सव के रोजाना होने वाले प्रोग्रामों की जानकारी के लिए शहर में रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट एवं अन्य स्थानों पर डिजिटल वाल लगाई जाएगी। इससे पर्यटकों को मरु महोत्सव में होने वाले प्रोग्रामों की जानकारी हो सकेगी।
कई आकर्षक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
मरु महोत्सव में होने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इस बार मरु महोत्सव में रम्मत नाटक, हॉर्स रन, विभिन्न प्रतिस्पर्धाएं, चित्रकला, हेरिटेज वाॅक, फोक डांस, मिस मूमल, मिस्टर डेजर्ट, सांस्कृतिक प्रोग्राम, पणिहारी मटका रेस, कैमल पोलो आदि के आयोजन होंगे।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.