पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाजपा स्थापना दिवस पर चाैहटन राेड स्थित हाेटल में मंगलवार काे कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसंघ के समय से काम करने वाले वरिष्ठ नेता रतनलाल बोहरा, मिर्चूमल कृपलानी, गिरिराज जोशी, टीकमराम भादू, दिलीप पालीवाल, रूपसिंह राठौड़, अमृत जैन सहित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने बताया कि जनसंघ के समय के यह वे लोग हैं जिन्होंने इस पार्टी में खाद बीज तथा पानी देने का काम किया है।
इन लोगों की मेहनत से ही आज पार्टी इस मुकाम तक पहुंची है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल ने कहा कि भाजपा के पूर्व जनसंघ के नाम से राजनीतिक पार्टी के रूप में कार्य करने के बाद इसका उदय हुआ। 6 अप्रैल 1980 को पार्टी का गठन हुआ। 19 प्रदेशों में भाजपा की या सहयोगी दलों की सरकारें हैं।
भाजपा की स्थापना के पीछे मूल उद्देश्य राष्ट्रवाद, मानवतावाद, हिंदुत्व की विचारधारा, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को लेकर की गई। कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे। भाजपा जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में चौहटन प्रधान रूपाराम सारण, योगेंद्र चौहान, अशरफ अली, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण वडेरा, रणवीरसिंह भादू, सुरेश मोदी, पृथ्वी चांडक, दाऊलाल कुमावत, भोपाराम, सवाईसिंह राठौड़, कैलाश कोटड़िया, ईश्वरचंद, नवल, आनंद पुरोहित, दीपक कड़वासरा, लूणसिंह झाला, जयश्री खत्री, अनामिका चारण, अनीता चौहान, हेमाराम पंवार, भैराराम देवासी, दीपक कड़वासरा, पवन शर्मा, दारूराम सहित कई कार्यकर्ता माैजूद रहे।
बायतु | भाजपा के 41 वें स्थापना दिवस पर बायतु मंडल कार्यसमिति की बैठक मंगलवार काे बाबा रामदेव धर्मशाला में आयोजित की गई। मंडल महामंत्री कंवराराम मिर्धा ने बताया कि बैठक में कार्यसमिति ने प्रदेश, जिला व बायतु मंडल का प्रस्ताव पारित किया गया। मंडल महामंत्री राकेश जैन में प्रदेश व जिले के प्रस्ताव का वाचन किया। जिला महामंत्री बालाराम मूंढ ने स्थापना व संगठन की रीति नीति के बारे में बताया व बायतु मंडल प्रस्ताव पर सरकार की नाकामियों के विरोध में राज्य की सरकार को ललकारा। कांग्रेस सरकार समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं करती ताे भाजपा उग्र आंदाेलन करेगी।
संगठन प्रभारी स्वरूपसिंह खारा ने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं परिवार है। मंडल अध्यक्ष हिमथाराम खोथ ने आभार जताया। संचालन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गणेश शर्मा ने किया। इस दौरान जिला कार्यसमिति सदस्य जबरसिंह नोसर, कुंभाराम धतरवाल, उपाध्यक्ष पन्नाराम सारण, आईदानसिंह, सेवनियाला सरपंच सताराम बेनीवाल, युवा मोर्चा जिला मंत्री जोगेंद्र चौधरी, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोगाराम दर्जी, आईटी संयोजक शंभू प्रजापत, जोगराम भोजासर, हीराराम सारण, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हनुमान जांणी, खेताराम पंवार, हरीश सैन, सागरराम मेघवाल, ललित बोस, धन्नाराम तरड़, हेमंत सियोल, जोगराम बेनीवाल, रामलाल बेनीवाल, मदन हरिजन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिव | भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा कार्यालय में मंगलवार काे पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री माेदी के लाइव संदेश काे सुना और एक दूसरे काे बधाइयां दी। इस दाैरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरधरसिंह कोटड़ा, जिला उपाध्यक्ष खुमाणसिंह सोढ़ा, शिव मंडल अध्यक्ष श्रवणसिंह, पन्नाराम कोटड़ा, भूरसिंह आगोरिया, गणेश मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता माैजूद रहे।
बाटाडू | कस्बे मुख्यालय स्थित आईजी महाविद्यालय में मंगलवार को भाजपा ने 41 वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री बालाराम मूढ़ ने बाटाडू मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर भाजपा की संगठनात्मक रीति नीति व विचार के बारे में बताया। बाटाडू मंडल संगठन प्रभारी देवीलाल कुमावत ने अपने विचार रखे। इस दाैरान कई कार्यकर्ता माैजूद रहे।
सेड़वा | भाजपा के 41 वें स्थापना दिवस पर सेड़वा में मंगलवार काे भाजपा मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष पूनमचंद खिलेरी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष खिलेरी ने भाजपा की संगठनात्मक रीति नीति व विचारों के बारे में बताया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पुरखाराम मांजू, महामंत्री ओमप्रकाश जांगू, जिला आईटी सह संयोजक धनाराम प्रजापत, मंगलाराम, भाजयुमो ब्लॉक अध्यक्ष भगवानाराम लिंबा, महामंत्री निंबाराम प्रजापत, किशन प्रजापत, गौतम शर्मा, भजनलाल खीचड़ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.