पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उपखंड मुख्यालय पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर भाजपा नेता गिरधरसिंह कोटड़ा ने कहा कि पिछले छह सालों में केंद्र की मोदी सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को फायदा पहुंचाया। महामंत्री संपतराज बोथरा ने संगठन के विस्तार के बारे में जानकारी दी। पूराराम मेघवाल ने पार्टी की रीति व नीति के बारे में बताया।
डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। रमेश शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 में देश की राजनीति में पहली बार बदलाव देखने को मिला था। मोदी सरकार ने छह साल के कार्यकाल में गरीब तबके के लिए अनेक काम करवाएं हैं। सेड़वा शिविर के संयोजक व सेड़वा मंडल के महामंत्री ओमप्रकाश जांगू ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
इस मौके पर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष आसूसिंह चौहान, चांदाराम भील, मंत्री हनुमान जाणी, नारायणराम गोदारा, तोगाराम प्रजापत, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भगवानाराम, महामंत्री निंबाराम प्रजापत, खेताराम चौधरी, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धाराम हेंगड़े, रोहिल्ला सरपंच देदाराम मेघवाल, पेमाराम मांजू सोनड़ी, कालूराम गोदारा, कालूराम पूर्व सरपंच केकड़, भाखराराम खिलेरी,भजनाराम गोदारा, शक्ति केंद्र संयोजक अशोक खिलेरी, खानू खा शेरपुरा, जानू खा हरपालिया, सरवण जांगू पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे।
सिणधरी . भाजपा का प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को संपन्न हुआ। सिणधरी मंडल महामंत्री व प्रशिक्षण संयोजक मीतेश यति ने बताया कि शिविर में पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा अलग-अलग विषयों पर जानकारी दी गई। इस दौरान कार्यकर्ता निर्माण,सिद्धांत पालन,भारतीयों में आत्मनिर्भरता,पार्टी की कार्य पद्धति एवं संगठन सरंचना,भारत की वैचारिक मुख्यधारा के विषयों पर चर्चा की गई।शिविर में मुख्य वक्ता के तौर पर जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान,जिला उपाध्यक्ष अरुण चौधरी,नरपतराज मूंढ, झूमरलाल सार्जेंट, गुड़ामालानी प्रधान बिजलाराम चौहान,मंडल अध्यक्ष निम्बाराम प्रजापत समेेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.