कांग्रेस सांसद अधीन रंजन चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बोलने का विवाद बाड़मेर तक पहुंच गया। बीजेपी ने जिला कलेक्ट्रेट के राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी का पुतला जलाया। कलेक्ट्रेट के बाहर सोनिया गांधी व सांसद अधीन रंजन चौधरी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। बीजेपी नेताओं ने कहा कि यह राष्ट्रपति पद का अपमान नहीं है यह पूरे देश का अपमान है। आदिवासी महिला का सर्वोच्च पद निर्वाचित होने के बाद से लगातार कांग्रेस गलत टिप्पणियां कर रही है। राष्ट्रपति के अपमान के साथ-साथ देश की हर महिला का अपमान है।
दरअसल कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह दिया। गुरुवार को इस बयान को लेकर भाजपा की महिला सांसदों ने सदन में हंगामा किया। हाथों में 'सोनिया माफी मांगें' का पोस्टर लेकर उन्होंने नारेबाजी की। बयान के विरोध में बाड़मेर बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता महावीर पार्क इकट्ठे हुए। सोनिया गांधी का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद अधीन रंजन चौधरी व सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। सोनिया गांधी का पुतला जलाया।
बीजेपी जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने कहा कि राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अधीन रंजन चौधरी को माफी मांगनी चाहिए और हम लोग ऐसी टिप्पणी की निंदा करते है। भारत देश में पहली बार आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर निर्वाचित होकर राष्ट्रपति बनी है। उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना बहुत ही निंदनीय है हम इसकी गौर निंदा करते है।
भाजपा नेत्री डॉ. प्रियंका चौधरी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगातार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी की जा रही है यह केवल राष्ट्रपति पद का अपमान नहीं है देश की हर महिला का अपमान है। कांग्रेस को हर एक महिला से माफी मांगनी चाहिए। आज कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का पुतला दहन किया है। मांफी मांगनी चाहिए इसके बावजूद सोनिया गांधी कहती है कि इन्होंने कोई गलती नहीं की है। वह माफी नहीं मांगेंगे यह और भी बेहद शर्मनाक है। उनको लोकसभा व राज्यसभा में माफी मांगनी चाहिए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.