लंबे इंतजार के बाद मानसून की राज्य के कई जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है। शनिवार को बाड़मेर में सुबह से तेज गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल हो रहा था। सुबह से आसमान में काली घनघोर घटाएं छाई रही। दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 10 मिनट तक चली बारिश से सड़कों पर पानी बहता नजर आया। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया इससे लोगों ने गर्मी से राहत ली। मौसम विभाग ने बाड़मेर शहर में 19एमएम बारिश दर्ज की गई है। सेड़वा में 78 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग आगामी दो दिन तक अच्छी बारिश की संभावना जता रहा है।
दरअसल, बाड़मेर में बीते कुछ दिनों से गर्मी व उमस की वजह से लोग परेशान नजर आए। शुक्रवार को जिले के गुड़ामालानी, सेड़वा, चौहटन रामसर सहित कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी। शनिवार को बाड़मेर शहर में दोपहर बाद हुई 10 मिनट तक हुई तेज बारिश ने सड़कों पर बरसाती पानी बहता नजर आया। इसके बाद देर रात तक रिमझिम रुक-रुक चल रही थी। बारिश के बाद मौसम बड़ा ही सुहाना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत ली। लंबे समय बाद बरसाती मौसम देख किसानों के चेहरे पर खुशी छा गई।
15 लाख हेक्टेयर में बारिश की संभावना
जिले में किसानों को मूसलाधार बारिश का इंतजार है। करीब 15 हेक्टेयर में बारिश होने की संभावनना है। इस बारिश के बाद किसान खेतों में हल जोतेंगे। प्री मानसून की धमाकेदार एंट्री के समय कई स्थानों पर बुवाई की है तो कईयों ने इसे आगत बारिश मानते हुए हल नहीं जोते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.