बाड़मेर जिले के समदड़ी रेलवे स्टेशन के मुसाफिर खाने के बाहर 80 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को समदड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास जारी है।
जीआरपी थाना चौकी प्रभारी मनोहरसिह के मुताबिक समदड़ी रेलवे स्टेशन के मुसाफिर खाने के आगे 80 वर्षीय वृद्ध सो रहा था। लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर जीआरपी पुलिस ने शव को समदड़ी अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास कोई भी आईडी प्रूफ नहीं होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के शव समदड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृत के परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार मृतक साधु जैसा प्रतीत हो रहा है। व्हाईट दाड़ी रखी हुई है। ब्लू कलर का कुर्ता, व व्हाईट रंग की धोती पहन रखी है। मृतक की उम्र करीब 80 साल के आसपास है। मृतक के पास से कुछ भी नहीं मिला है जिससे इनकी पहचान की जा सके। शरीर पर चोट के निशान नहीं नजर आए।
फोटो और इनपुट : सुनील दवे
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.