• Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Barmer
  • Rajasthan Barmer Sindhari Youth Girl Boy Died Identification Will Be Done After Taking Out The Dead Body, Teams Engaged In Investigation

​​​​​​​शादी के 6 महीने बाद पड़ोसी युवक से हुआ प्यार:घर से 4 किमी दूर टांके में मिली सड़ी-गली लाश

बाड़मेर6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

शादी के 6 महीने बाद ही पड़ोस में रहने वाले युवक को विवाहिता दिल दे बैठी। बात इतनी बढ़ी कि एक दिन वो घर छोड़कर चली गई। ससुराल वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी कराई, पर पता नहीं चला। 14 दिन बाद दोनों की लाश युवक के गांव से 4 किमी दूर एक टांके (पानी का टैंक) में मिली है। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। विवाहिता की पहचान उसके कपड़े और गहनों से हुई है। मामला बाड़मेर के सिणधरी इलाके का है।

चनणी (19) की शादी सिणधरी इलाके के एंड सिणधरी निवासी विशनाराम से हुई थी। 13 नवंबर को चनणी बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। ससुराल वालों ने विवाहिता की खूब तलाश की, पर कोई जानकारी नहीं मिली। दूसरे दिन 14 नवंबर को परिवार ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए जोगाराम (20) पुत्र किरताराम पर संदेह जताया था। जोगाराम विशनाराम का पड़ोसी था। इसके बाद पुलिस लगातार विवाहिता की तलाश कर रही थी। जोगाराम हैदाराबाद में काम करता था। संदेह के आधार पर दोनों की तलाश करने के लिए पुलिस टीम हैदाराबाद व बेंगलुरु भी गई, पर सफलता नहीं मिली। रविवार सुबह ही पुलिस टीम थाने आई थी। रविवार सुबह दोनों की लाश घर से 4 किलोमीटर दूर मोतीसर गांव के खेत में मिली।

टांके से आ रही थी बदबू
पुलिस के अनुसार, मोतीसरा गांव में लीलाराम का खेत है। दीपावली से पहले फसल कटाई के दौरान लीलाराम खेत पर आया था। उसके बाद कोई नहीं आया। लीलाराम व उसका परिवार रविवार सुबह खेत पर आए। परिवार वालों को प्यास लगी तो टांके के पास गए। पानी निकालने लगे तो बदबू आई। अंदर देखा तो शव तैर रहे थे। सरपंच व आसपास के लोगों को सूचना दी गई। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सिणधरी पुलिस भी मौके पर पहुंची।

इसी टांके में विवाहिता और उसी के गांव के युवक की लाश मिली है। पुलिस की मानें तो दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार को खेत मालिक पहुंचा तो शव को तैरते देखा।
इसी टांके में विवाहिता और उसी के गांव के युवक की लाश मिली है। पुलिस की मानें तो दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रविवार को खेत मालिक पहुंचा तो शव को तैरते देखा।

तीन घंटे की मशक्कत के बाद शवों को निकाला बाहर
दोनों के शव 12 दिन पुराना होने के कारण पूरी तरीके से सड़ चुके थे। टांके के बाहर निकालने के लिए जेसीबी से टांके की छत को पूरी तरह से तोड़ा गया। करीब दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने विवाहिता व युवक के परिजनों को सूचना दी। शिनाख्त कराने के बाद सिणधरी हॉस्पिटल में शव रखवाए गए हैं।

टांके पर ताला लगा था
खेत मालिक के मुताबिक, दीपावली से पहले हम लोग टांके पर ताला लगाकर घर आ गए थे। इसके बाद आज ही यहां पर आए थे। पानी भरने के लिए गए तो ताला टूटा हुआ था। ढक्कन खोलने पर तैरते हुए शव दिखाई दिए। इसमें जबरदस्त बदबू आ रही थी।

टांके में लाश मिलने की सूचना के साथ ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। खेत मालिक ने बताया कि टांके में ताला लगाया था। रविवार सुबह पहुंचा तो टांके का ताला टूटा था।
टांके में लाश मिलने की सूचना के साथ ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। खेत मालिक ने बताया कि टांके में ताला लगाया था। रविवार सुबह पहुंचा तो टांके का ताला टूटा था।

युवक हैदराबाद में करता था जॉब
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि जोगाराम हैदराबाद में बर्तन की कंपनी में जॉब करता था। कुछ महीने से गांव में ही रह रहा था। विवाहिता की शादी के बाद से दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया था। चनणी शादीशुदा थी। इसलिए दोनों ने घर से भाग कर साथ रहने का प्लान बनाया था। सिणधरी थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, कपड़ों, कान व गले के आभूषण से परिजनों ने शवों की पहचान की है। परिवार वालों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डीएनए सैंपल भेजे जाएंगे
थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया- शव 10 दिन से पुराना होने के कारण सड़ व गल गए हैं। विवाहिता के शव को उसके मायके (पीहर) वालों को सौंप दिया गया है। पहचान पुख्ता करने के लिए दोनों के DNA सैंपल लिए गए हैं। दोनों की पहचान पुख्ता की जाएगी।

फोटो : चोंपाराम सोलंकी

ये भी पढ़ें

हिस्ट्रीशीटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या का लाइव VIDEO:झगड़े के बाद जला दिया था दोस्त का घर; 60KM दूर मिली बॉडी

पाली में हिस्ट्रीशीटर के मर्डर में नई जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार हत्या एक दूसरे हिस्ट्रीशीटर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। मर्डर का एक फुटेज पुलिस को मिला है जो कि किडनैप और मारपीट का है। इसके बाद शनिवार सुबह हिस्ट्रीशीटर की डेडबॉडी मिली थी। (पूरी खबर पढ़ें)