बाड़मेर में मई माह में हर 4-5 दिन से मौसम बदल रहा है। 12 मई को इस सीजन का सबसे गर्म दिन 48.1 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद धूलभरी आंधी चलने से पारे मे गिरावट दर्ज की गई, लेकिन अब पारा लगातार वापस बढ़ रहा है। बुधवार बीती रात जहां 31 डिग्री तापमान रहा। वहीं, गुरुवार को दिन का तापमान 47.1 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में पारा बढ़ने के साथ हीट वेव चलने की आशंका जताई है।
दरअसल, पश्चिमी राजस्थान में बार-बार मौसम बदल रहा है। हर 4-5 दिन मौसम बदलने के साथ तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 4-5 दिन हीट वेव चलने के लिए गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया था। इसके धूलभरी आंधी व हवा चलने से तापमान में गिरावट के साथ गर्मी से राहत मिली थी। मंगलवार को दिन का पारा 41.8 व रात का पार 27.9 डिग्री दर्ज किया था। दो दिन बाद यानी गुरुवार को दिन का तापमान बढ़कर 6 डिग्री बढ़कर 47.1 डिग्री पहुंच गया है।
बाड़मेर निवासी नरेश कुमार कहना है कि हर साल की अपेक्षा इस बार गर्मी बहुत ज्यादा पड़ रही है। इस बार तापमान 45 डिग्री से पार चल रहा है। गर्मी से बचने के लिए पानी, छाछ व दही ठंडे पदार्थ ज्यादा पीते है। वहीं घर से बाहर निकलते है तब मुंह व सिर पर कपड़ा ढककर बाहर निकलते हैं।
दो दिन में बढ़ा 6 डिग्री तापमान
गुरुवार को सुबह से गर्म हवा चलने से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। गर्म हवा शरीर को झुलसा रहा है। मंगलवार को दिन का तापमान 41.8 डिग्री था। गुरुवार को दिन का तापमान 47.1 डिग्री व रात का पारा 31.0 डिग्री दर्ज किया गया है। दोपहर के समय मार्केट में सन्नाटा पसरा नजर आया। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है।
मई माह में हर 4-5 दिन में बदला मौसम
दिनांक | दिन का तापमान | रात का तापमान |
01 मई | 46.8 | 28.2 |
02 मई | 43.4 | 27.5 |
03 मई | 40.3 | 26.8 |
04 मई | 41.4 | 27.1 |
05 मई | 42.0 | 28.1 |
06 मई | 43.6 | 28.4 |
07 मई | 45.0 | 30.8 |
08 मई | 46.3 | 32.3 |
09 मई | 45.2 | 29.8 |
10 मई | 46.5 | 30.1 |
11 मई | 46.5 | 30.1 |
12 मई | 48.1 | 32.0 |
13 मई | 47.8 | 31.4 |
14 मई | 46.3 | 29.9 |
15 मई | 44.4 | 30.2 |
16 मई | 43.0 | 27.3 |
17 मई | 41.8 | 27.9 |
18 मई | 44.2 | 29.8 |
19 मई | 47.1 | 31.0 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.