पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसानों से जुड़े कृ़षि बिलों के विरोध में आरएलपी के प्रदेश व्यापी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन के तहत शुक्रवार को बाड़मेर मुख्यालय पर 5 किमी. ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के आह्वान पर आरएलपी की ओर से किसानों की ट्रैक्टर रैली निकाली। यह रैली उत्तरलाई रोड स्थित हरलाल छात्रावास से शुरू हुई और बीएनसी चौराहा, शहीद सर्किल, कॉलेज रोड, नेहरू नगर, अहिंसा सर्किल, कलेक्ट्रेट होते हुए सर्किट हाउस पहुंच समाप्त हुई। इस दौरान ट्रैक्टरों पर तिरंगे और आरएलपी के बैनरों के साथ नारेबाजी करते हुुए सैकड़ों युवाओं भाग लिया।
केंद्र सरकार की ओर से किसानाें के लिए लाए गए कृषि बिलों को वापस लेने की मांग करते हुए आक्रोश जताया। रैली में करीब 40-50 ट्रैक्टर शामिल थे। रालोपा जिलाध्यक्ष उदाराम मेघवाल के निर्देशन में रालोपा प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र चौधरी, विजय गुरलिया, कंवराराम पालीवाल, किसान छात्रसंघ जिलाध्यक्ष जालाराम, तेजवीर, जगदीश राव, गणेश बेनीवाल मौखाब सहित सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने ट्रैक्टरों पर सवार होकर कृषि बिलों को विरोध किया।
रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने किसान आंदोलन को समर्थन करने के लिए 5 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च निकालने की घोषणा की थी। अधिकतर पार्टी पदाधिकारी एक दिन पहले ही शाहजहांपुर बॉर्डर से लौटे हैं। रालोपा जिलाध्यक्ष उदाराम मेघवाल का कहना था कि पार्टी किसान आंदोलन के साथ हैं। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर पार्टी ने रैली निकालकर उनका समर्थन किया है।
ट्रैक्टर रैली के दौरान जाम में फंसे वाहन
शहीद चौराहा, अहिंसा सर्किल से ट्रैक्टर रैली के गुजरने के दौरान वाहनों की कतारें लग गई। रैली में 40-50 ट्रैक्टर होने के कारण करीब 10 मिनट तक जाम लगा रहा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था संभाली और एक तरफा आवागमन को रोका गया। रैली के निकलने के बाद यातायात शुरू किया। इससे यातायात में भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.