पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुड़ामालानी से रतनपुरा जाने वाले सड़क मार्ग की रपट के पास लूणी नदी में 5-6 फीट गहराई में अर्थी और कफन के साथ एक बुजुर्ग का शव मिला। आसपास के लोगों ने जब नदी में एक जगह रेत के ऊपर कुछ लकडि़यां डाली हुई मिली थी। कफन के कपड़े भी थे। ऐसे में लोगों को शक हुआ कि यहां कोई शव दफनाया हुआ है।
इस पर पुलिस को सूचना दी और खुदाई करने पर करीब 5-6 फीट की गहराई में अर्थी के साथ एक बुजुर्ग का शव मिला। करीब 5-6 दिन पुराना शव होने से बहुत बदबू आ रही थी। एसडीएम सुनील कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। थानाधिकारी हरीश राठौड़ ने बताया कि रतनपुरा पुलिया के नजदीक ही नदी में शव दफनाया हुआ था। शव 5-6 दिन पुराना होने से उसकी पहचान भी नहीं हो पा रही थी। शव पर कोई निशान नहीं थे, कपड़े पहने हुए थे। जेसीबी से खुदाई कर शव को निकाल अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस को अंदेशा है कि कोई घुमंतु व्यक्ति का शव है। मौत के बाद उसे नदी में दफना दिया गया।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.