बाड़मेर में भीषण गर्मी के बाद अब राहत मिलने की उम्मीद है। करीब एक सप्ताह तक पारा 43 से 48 डिग्री के बीच रहा, इस दौरान भीषण गर्मी और लू से आमजन परेशान रहा। अब रविवार से हवा चलने के साथ ही पारे में 3 डिग्री तक कमी आने की संभावना है। ऐसे में गर्मी का असर कम होगा। एक बार फिर धूलभरी आंधियां चलने की संभावना है। 3 डिग्री तक दिन व रात के पारे में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने भी अब आगामी कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई है। शनिवार को बाड़मेर का अधिकतम पारा 46.3 और न्यूनतम 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
आगे क्या: मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से मौसम में बदलाव आएगा। बढ़ते तापमान में हवा चलने से ब्रेक लगेगा। गत दिनों अधिकतम पारा 48.1 डिग्री तक पहुंच गया था, अब वो 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। गांवों में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.