जिले में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। पिछले 5 दिनों से लगातार तापमान गिरने से सर्दी के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। उत्तरी हवा का दबाव भी कम रहा। ठंड की वजह से देर सुबह तक धूप का असर भी कमजाेर रहा। दाेपहर में धूप बढ़ने के बाद माैसम सामान्य हुअा। पिछले साल के मुकाबले नवंबर का अंतिम सप्ताह ज्यादा ठंडा रहने की संभावना जताई जा रही है। सर्द हवाओं के कारण भी कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। जिले में पिछले 8 साल में इन दिनों दूसरी सबसे सर्द रात रही। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक तापमान में ये गिरावट अगले एक सप्ताह तक जारी रह सकती है। जिले मंे शुक्रवार रात काे अधिकतम तापमान 28 डिग्री ताे न्यूनतम 9 डिग्री पर पहुंच गया।
मौसम के साथ बदला खान-पान: मौसम परिर्वतन से लोगों ने अपना खान पान बदल दिया है। लोग सुबह व रात में घरों से निकलने में परेहज कर रहे हैं। बाजारों में पकौड़े, कड़ाई का हल्दी-केसर युक्त दूध सहित कई प्रकार की गर्म वस्तुएं को खाना पसंद करते नजर आ रहे है।
आगे क्या: पिछले काफी दिनों से दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हो रही है। एक दो डिग्री की गिरावट होती है। लेकिन वापिस एक दो डिग्री बढ़ जाता है। एक माह से यही दौर चल रहा है। आगामी दो दिन तक पारा स्थिर रह सकता है। 28 नवंबर से दिन व रात का पारा 1 से 2 डिग्री गिरने की संभावना है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 दिन तक तापमान में ज्यादा उत्तार चढ़ाव की संभावनाएं नहीं है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.