पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाजपा की स्थापना से लेकर अब तक रहे सभी जिला अध्यक्षों का सम्मान किया। भाजपा नगर उपाध्यक्ष कालू जांगिड़ ने बताया कि भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को अपने जीवन को पार्टी के विकास में समर्पित रूप से खपाने वाले सभी पूर्व जिला अध्यक्षों के घर जाकर उनका तिलक कर साफा व दुपट्टा पहनाया और भारतमाता, दीनदयाल उपाध्याय,श्यामा प्रसाद मुखर्जी की संयुक्त तस्वीर भेंट कर बहुमान किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मेजर पर्वत सिंह ने पार्टी में अपने पूर्व अनुभव सुनाए।
पूर्व जिलाध्यक्ष जोगराजसिंह राजपुरोहित ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में निष्ठापूर्वक समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी। पूर्व दिवंगत जिला अध्यक्ष डॉ.महानंद शर्मा के घर जाकर कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए व उनकी पत्नी को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप पालीवाल ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मान परंपरानुरूप संगठन के प्रति समर्पित होकर पार्टी के सभी कार्यक्रमों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें।
जिलाध्यक्ष आदूराम मेघवाल ने सभी नगर मंडल के पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थापना दिवस पर अपने अग्रज जिलाध्यक्षों का बहुमान कर नवाचार के द्वारा अनूठा कार्य किया है। भाजपा के दीपक कड़वासरा ने कहा कि पूर्व में जिन जिन अग्रजों ने पार्टी रूपी वटवृक्ष को तैयार करने में अपना बहुमूल्य समय दिया, ऐसे सिपाहियों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम में नगर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश मोदी, उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, नगर महामंत्री आनन्द पुरोहित, मंत्री रामेश्वर सोनी, आईटी जिला सहसंयोजक अरविंद शारदा, समाजसेवी कमल सिंघल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.