पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगरपालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक रामस्वरूप गुचिया ने जरूरतमंद लोगों को फल एवं कंबल किट वितरण किए। पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक रामस्वरूप गुचिया के जन्मदिन के अवसर पर शहर के कच्ची बस्तियों में लोगों को कंबल एवं फल वितरण कर मनाया गया। उन्होंने महासागर बस्ती के लोगों को गर्म बिस्तर किट के साथ इंदिरा रसोई में भोजन खिलाया गया।
गुचिया ने बताया कि इन दिनों कंप कंपाने वाली सर्दी का मौसम को देखते हुए शहर के बेसहारा एवं गरीब लोगों को एक दिन का भोजन खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। गुचिया ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों में गरीब एवं बेसहारा लोगों को जरूरतमंद चीजों की पूर्ति के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर कैलाश माली, महेश भाटी, नरेन्द्र जाखड़, नंदकिशोर माली, गणपतसिंह, मनोज, किशोर, छगनलाल, शंकर गुजराती, मदन, हबीबखां सहित कई पालिका के कार्मिक उपस्थित थे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.