सांसद रंजीता कोली ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली:कहा- कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान

बयाना11 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर 16 मार्च को भाजपा की ओर से भरतपुर जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत जन आक्रोश रैली निकालने के साथ ही कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा एकजुटता के साथ तैयारियों में जुटी हुई है। इसी को लेकर मंगलवार रात सांसद रंजीता कोली की अध्यक्षता में उनके आवास पर भाजपा मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

बैठक में पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं और आमजन को कार्यक्रम में ले चलने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। इसके तहत वाहनों और भोजन की व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। बयाना से गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यकर्ता सुबह 8 बजे एक साथ रवाना होंगे।

बैठक में सांसद रंजीता कोली ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार की अराजकता, कुशासन, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, बढ़ते अपराधों, किसानों से वादा खिलाफी, पेपर लीक घोटालों से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। इन सबके खिलाफ आवाज उठाने के लिए भाजपा की ओर से जनाक्रोश हल्ला बोल कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम किया जा रहा है।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया भी शामिल होंगे। कांग्रेस सरकार के सवा चार साल के कार्यकाल में प्रदेश का विकास थम गया है।

बैठक में मौजूद किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों से आमजन में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। भाजपा आमजन की आवाज बनकर सरकार की जनविरोधी नीतियों और गलत फैसलों के खिलाफ लगातार सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष कर रही है। हल्ला बोल कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं सहित आम जनता में काफी उत्साह है।

बैठक में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगमोहन खटाना, बंध बारैठा मंडल अध्यक्ष मान सिंह पटेल, प्रमोद जैन, मनोज मुर्रकी, सत्यप्रकाश गुर्जर, सतीश तिवारी, कुलदीप सोलंकी, पवन बिधूड़ी, होमचंद कोली, अनिल गर्ग, सुबुद्धि सिंह, हरिनंद खटाना, साहब सिंह एडवोकेट आदि कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...