पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान कि सम्पूर्ण तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। अभियान का प्रथम चरण आज 31 जनवरी रविवार को आयोजित होगा। इस अभियान में 0-5 वर्ष के 28 हजार 658 बच्चों को पोलियो की प्रतिरक्षक खुराक पिलाई जाएगी साथ ही अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। कार्य योजना के तहत स्वास्थ्य अधिकारियों ने अपने क्षेत्र में एएनएम, आशा सहयोगिनी व समस्त स्टॉफ को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के साथ कोविड -19 कि गाइड लाइन का पालन करते हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए पाबंद किया है।
खंड मुख्य ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी डाॅ हिमांशु पाराशर ने बताया कि पल्स पोलियो कार्यक्रम के अंतर्गत आज 31 जनवरी के दिन शहर एवं गांव तक स्थापित किए गए 203 बूथों पर 203 टीमों की ओर से पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। माॅनिटरिंग के लिए 26 सुपरवाइजर, 11 जोनल अधिकारियों को लगाया गया है। 1-2 फरवरी को बूथों पर खुराक पीने से वंचित रहे बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.