प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भाजयुमो ने बुधवार को गुलाबबाग पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई। साथ ही इनको ना तो पुलिस ने रोका और ज्ञापन देते समय भी जिला कलक्टर इनको रोक नहीं पाए।
जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर भाजपाइयों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। भाजपाइयों ने राज्य में दलितों पर अत्याचार, हत्या, लूट एवं अराजकता फैलाने के गहलोत सरकार पर आरोप लगाए हैं।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया ने बताया कि राजस्थान प्रदेश की कांग्रेस सरकार को दो वर्ष से अधिक का समय गुजर गया। इस अवधि के दौरान प्रदेश में लगातार दलितों के साथ अत्याचार हो रहे हैं। प्रदेश में हत्या और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। दलित और महिलाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। दिनदहाड़े अपराधी वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं।
कोरोना अभी खत्म नहीं : ये लापरवाही पड़ सकती है भारी
भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष अलका मूदरा के निर्देशन पर राजस्थान सरकार द्वारा आमजन तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में ज्ञापन साैंपा गया। सैंकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा गुलाब बाग चौराहे से लेकर कलेक्ट्रेट पर महिलाओं पर अत्याचार दलितों पर अत्याचार एवं लाचार हो चुकी कानून व्यवस्था के विरोध में महिला मोर्चा ने मार्च निकाला।
इसके बाद में कलेक्टर राकेश कुमार जायसवाल को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पल्लवी गर्व गोस्वामी ने कहा कि गहलोत सरकार में राजस्थान की महिलाएं खौफनाक एवं शर्मिंदगी पूर्ण जीवन जी रही है। इसलिए आपको नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण वर्मा, नीतू यादव, दया दुबे, दीप्ति पाठक, उमा सिंह, प्रियंका, मीरा, पूजा, सीमा, ममता, नीलम, गिरजा, ममता, ममता, रीना, मंजू, विवेक ,संजू, राजकुमारी, प्रीति, मीना, रेखा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.