धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर फायर कर दिया। गोली पैर में लगने से वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पैर में गोली फंसी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलवारों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि मरहोली निवासी मुकेश (30) के पैर में गोली लगी है। गांव के ही रहने वाले पड़ोसी मानसिंह और मुकेश के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। खेत के विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो चुका है। रिपोर्ट में बताया है कि सोमवार शाम वह सरानी खेड़ा मार्ग पर स्थित बाजार में खरीदारी करने आया था। खरीदारी कर वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान रास्ते में मानसिंह अपने आधा दर्जन साथियों ने घेराबंदी कर उसको रोक लिया।
उसके साथ मारपीट कर रोड पर पलट दिया। जेब से देसी कट्टा निकालकर फायर किया। पैर में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। जिसके बाद हमलावर लहूलुहान हालत में उसे पड़ा छोड़कर वहां से भाग निकले। लोगों की सूचना पर परिजन और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस की मदद से घायल को हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.