पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वंशवृद्धि को लेकर परेशान जिले के बाड़ी में कृष्णा कॉलोनी के मोहन शर्मा की रोचक कहानी सामने आई है। पहली पत्नी से जब कई साल तक कोई संतान नहीं हुई तो उसने बेटे की चाह में दूसरी शादी कर ली और पहली पत्नी को घर से निकाल दिया। लेकिन, दूसरी पत्नी को भी कई साल तक कोई संतान नहीं हुई। इससे परेशान पति ने दलाल के माध्यम से लड़की खरीदकर तीसरी शादी कर ली।
यहां भी उसकी इच्छा पूरी नहीं हुई। तीसरी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। इससे गुस्साया पति तीसरी पत्नी से मारपीट करने लगा। यहां तक तो सहनीय था। लेकिन, जब उसने 6 माह की अबोध बच्ची को जान से मारने की धमकी दी तो मां का धैर्य जवाब दे गया। वह बच्ची की जान बचाने के लिए सीधे बाल कल्याण समिति पहुंच गई। अब कल्याण समिति ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए बाड़ी पुलिस को सिफारिश की है। बाल कल्याण समिति सदस्य गिरीश गुर्जर के मुताबिक यूपी के देवरिया जिले की रहने वाली पीडि़ता का आरोप है कि करीब 5 महीने तक वह पति की पिटाई बर्दाश्त करती रही। इस दौरान उसने महिला थाने में भी शिकायत दी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए पति बेटी को जान से मारने की धमकी देने लगा और उसे बेटी के साथ घर से निकाल दिया है।
पीडि़ता के अनुसार उसके पति ने जिस महिला से दूसरी शादी की थी। वह 3 बच्चे अपने साथ लाई। उसने उन्हें अपने भतीजे और भतीजी होना बताया। लेकिन बाद में पता चला कि वे तीनों उस महिला के पहले पति की संतानें थीं। इधर, जब इस मामले में भास्कर ने मोहन शर्मा से उसका पक्ष जानने के लिए संपर्क करना चाहा तो उनका फोन नंबर बंद मिला। वह घर पर भी मौजूद नहीं था। आसपास के लोगों ने भी उसके बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया।
पीड़िता का आरोप, दिल्ली से 3.50 लाख रुपए में खरीदीं दो लड़कियां, दोनों भाइयों ने की शादी
पीड़िता का आरोप है कि वह दिल्ली की फैक्ट्री में काम करती थी। उसके साथ कमरे में एक लड़की भी रहती थी। वहीं काम करने वाली एक महिला से उनका परिचय हो गया। वह महिला उन दोनों को बहला-फुसलाकर आगरा ले आई। आगरा में जब उसने कई अन्य लड़कियों को और देखा तो उसे कुछ शक हुआ। महिला ने उन्हें 3.50 लाख रुपए में बाड़ी के एक व्यक्ति को बेच दिया। उनसे शादी करने वालों में उसका पति और देवर हैं।
छोटे ने बेटी को स्वीकारा
रोचक यह है कि आरोपी दोनों ही भाईयों की हालत एक जैसी ही है। लेकिन, छोटे भाई ने तीसरी पत्नी से हुई बेटी को स्वीकार कर लिया है। देवरिया निवासी पीडि़ता का कहना है कि उसके देवर ने भी बेटे की चाह में तीन शादियां कीं।
बाल कल्याण समिति भी जांच कर रही हैः गिरीश
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.