पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
थाना क्षेत्र के बासरौली निवासी पूर्व सैनिक कुम्हेर डीग रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो जाने पर परिजन उसे इलाज के लिए भरतपुर ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। एएसआई नोहबत सिंह ने बताया कि बासरौली निवासी रोशन सिंह कुम्हेर में ही डीग रोड़ पर अपने मकान में रहता था। देर शाम को डीग रोड पर किसी कार्य से जा रहा था। उसी समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसके कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे इलाज के लिए भरतपुर ले गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.