पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सेना भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं ने गुरुवार को शहर में रैली निकाली। यह रैली भी सेना की दौड़ की तरह अनुशासित थी। युवा इंडियन आर्मी जिंदाबाद, भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों के साथ भर्ती शुरू की जाने की मांग की। रैली लोहागढ़ स्टेडियम से प्रारंभ हुई और कुम्हेर गेट, कोतवाली, लक्ष्मण मंदिर, चौबुर्जा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। बाद में प्रतीकात्मक धरना दिया।
इस मौके पर बृज विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भातरा ने कहा कि कई साल से सेना भर्ती नहीं हुई है। सेना भर्ती इस साल 13 अप्रैल से होनी थी, जिसे स्थगित कर दिया गया था।
अन्य भर्तियां भी नहीं निकाली जा रही हैं। गहलोत सरकार संभाग के युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया जा रहा है। लोहागढ़ स्टेडियम में पीने के पानी, लाइट, वॉशरूम की व्यवस्था नहीं है। ट्रैक पर गड्ढे हैं, जिससे सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को परेशानी होती है।
बाद में युवाओं ने SDM सिटी को ज्ञापन सौंपा, इसमें 10 दिन में सेना भर्ती तारीख घोषित करवाने और लोहागढ़ स्टेडियम की व्यवस्थाओं को सुधरवाने की मांग की। युवाओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो एक मार्च को बड़ी संख्या मे धरना दिया जाएगा।
(रिपोर्ट: प्रमोद कल्याण)
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.