पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नवमतदाता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें अभियान के मंडल संयोजक एवं सह संयोजक शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य वक्ता एवं अभियान संयोजक मोहन रारह ने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ की हड्डी जैसे कार्यकर्ता होता है। वैसे ही चुनावों में नव मतदाता सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए पार्टी ने नवमतदाताओं पर फोकस किया है। पार्टी ने बूथ स्तर पर संयोजक एवं सह संयोजक बनाने और उनके माध्यम से नवमतदाताओं की कार्यशाला आयोजित करने का निर्णय लिया है।
कार्यकर्ता बूथ स्तर पर शिविरों के माध्यम से नवमतदाताओं के फार्म नंबर 6 भरवाएं और नवमतदाताओं को केन्द्र सरकार की योजनाओं से एवं पार्टी की रीति-नीति से कराएं। इस मौके पर नवमतदाताओं का तिलक लगाकर माला पहनाकर अभिनंदन किया जाएगा जिससे नव मतदाता जो पहली वार अपना मतदान भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में करें। प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मा डागुर ने बताया कि नव मतदाता कोे जोड़ने के लिए हर माह के 18 सेे 21 तारीख को भाजयुमो द्वारा बूथ स्तर पर नवमतदाताओं के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश मंत्री महेन्द्र जाटव ने कहा कि सभी युवा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर केन्द्र की योजनाओं से अवगत कराएं। भाजपा जिलाध्यक्ष डा शैलेष सिंह ने कहा कि युवाओं में पहले मतदान का प्रभाव जीवनभर रहता है। हमारी जिम्मेदारी है भारत के भविष्य कॅालेज में पढ़कर आए युवा को भाजपा की रीति नीति को बारे में बताएं।
भाजपा की नीति राष्ट्र नीति सिखाती है। भाजपा सबका साथ-सबका विकास के साथ कार्य कर हर वर्ग को विकास से जोड़ने का कार्य करती है। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवानी दायमा, जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता, अभयवीर सोलंकी, जिलाध्यक्ष एसी मोर्चा दुर्गेश, जिला महामंत्री भाजयुमो पुष्पेंन्द्र कुशवाह, कृष्णा दारापुरिया, जसपाल सिंह, सह संयोजक दिनेश भातरा आदि ने विचार रखे। संचालन केन्द्रीय खेल व युवा मंत्रालय की सलाहकार परिषद सदस्य वेदप्रकाश पटेल ने किया।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.