सांड ने थाना इंचार्ज को चौराहे पर उठाकर फेंका:हमले में टूटा हाथ, अस्पताल में भर्ती; SP ने पूछा-अब कैसे हो

रुदावल, भरतपुर7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
घायल हालत में SHO प्रेम सिंह भास्कर को अस्पताल लेकर जाते हुए। - Dainik Bhaskar
घायल हालत में SHO प्रेम सिंह भास्कर को अस्पताल लेकर जाते हुए।

भरतपुर में आवारा जानवरों जा आतंक बढ़ता जा रहा है। आज ही रुदावल थाना इलाके में आवारा सांड के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जिसके बाद एक आवारा सांड ने रुदावल थाना अधिकारी को ही अपना शिकार बना डाला।

जिस समय रुदावल थाना अधिकारी जाम को खुलवाने में व्यस्त थे उस समय रुदावल थाना अधिकारी प्रेम सिंह भास्कर बस स्टेंड पर जाम खुलवाते समय सांड ने पीछे से हमला कर दिया। घटना में SHO के हाथ और शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं।

एसपी श्याम सिंह रुदावल SHO से उसका हाल जानते हुए।
एसपी श्याम सिंह रुदावल SHO से उसका हाल जानते हुए।

दोपहर के समय रुदावल कस्बे के बस स्टैंड पर काफी जाम लगा हुआ था। जिसे थाना अधिकारी प्रेम सिंह भास्कर अपने जाब्ते के साथ जाम को खुलवाने में लगे हुए थे। उनका ध्यान सिर्फ जाम को खुलवाने में था इतने में पीछे से एक आवारा सांड आये और उसने प्रेम सिंह भास्कर को उठा कर पटक दिया।

जिसमें उनके हाथ सहित शरीर पर कई जगह चोटें आईं हैं। घायल हालत में प्रेम सिंह भास्कर को रुदावल अस्पताल लेकर जाया गया। लेकिन उन्हें इलाज के लिए भरतपुर भेज दिया गया है।

किसान को पटक-पटककर मार डाला

रुदावल थाना इलाके के जरीला गांव में भी सांड ने एक किसान पर हमला कर दिया। सांड ने किसान को खेत में पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। किसान अपने खेत में काम कर रहा था। वहां पहुंचे सांड ने किसान पर हमला कर दिया। घटना में किसान का शरीर पूरी तरह से लहूलुहान हो गया।

घटना गुरुवार शाम की है। 64 साल का किसान गिरगौली आने खेत पर काम कर रहा था। इस दौरान खेत में घुसे सांड ने गिरगौली पर हमला करना शुरू कर दिया। उस समय गिरगौली अकेला था। सांड ने बुजुर्ग किसान को सींगों पर उठाकर कई बार पटका। इससे किसान लहूलुहान हो गया।

हमला करने के बाद सांड वहां से चला गया। कुछ दूरी पर बच्चे खेल रहे थे। वे किसान के खेत में पहुंचे, उन्होंने गिरगौली को लहूलुहान हालात में देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गिरगौली को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। गुरुवार देर रात हो गिरगौली ने इलाज ये दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

रिपोर्ट- विशेष गर्ग, रुदावल, भरतपुर