पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी और विकास विरोधी है। इस सरकार ने किसानों से संबंधित जो तीन बिल लाए हैं, इससे किसान तो बर्बाद होंगे ही बेरोजगारी भी बढ़ेगी। किसान अपने ही खेत में मजदूर बनकर रह जाएंगे। देशभर के किसान इसका जबरदस्त विरोध कर रहे हैं।
सड़कों पर उतर आए हैं। कांग्रेस इन किसानों के साथ है। आगे भी इनके ही साथ रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समझती थी कि भाजपा किसानों की जिम्मेदारी समझेगी लेकिन भाजपा ने जिम्मेदारी ना दिखा कर जमींदारी प्रथा लागू करने का प्रयास किया है। इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व मंत्री डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र सिंह शनिवार को बहज में आयोजित किसान महापंचायत में बोल रहे थे। विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन काले कानूनों के माध्यम से किसान, खेत-मजदूर, छोटे दुकानदार, मंडी मजदूर व कर्मचारियों की आजीविका पर एक क्रूर हमला बोला है। यह किसान, खेत और खलिहान के खिलाफ एक घिनौना षड़यंत्र है।
भरतपुर में किसान का बेटा ही रहा गद्दी पर, वे समझते हैं पीड़ा
विश्वेंद्र ने कहा कि दिल्ली आंदोलन के समर्थन में गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया जाएगा और सरकार को यह काले कानून वापस लेने ही होंगे। भरतपुर राजपरिवार में किसान का बेटा ही गद्दी पर रहा है। उस परिवार से ज्यादा किसान की पीड़ा कौन समझ सकता है। यह केन्द्र सरकार सरकार जुमलेबाजों की सरकार है।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.