पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पाकिस्तान में बना पश्चिमी विक्षोभ अब जम्मू कश्मीर पहुंच गया। इसके प्रभाव से उत्तरी राजस्थान में बना प्रेरित चक्रवात अब उत्तरी/ पूर्वी मध्यप्रदेश की ओर शिफ्ट हो गया है। ऐसे में अब बादल/बारिश की संभावनाएं कम हो गई हैं। सर्दी अभी रिवर्स गियर में रहेगी क्योंकि उत्तरी ठंडी हवाएं बनी रहेंगी।
इसलिए मौसम साफ रहने के बाद भी लगातार दूसरे दिन तापमान में गिरावट आई है। यानी अभी ठंड अभी गई नहीं है। मौसम विशेषज्ञ आरके सिंह का कहना है कि फरवरी में ही ठंड के दो दौर आना बाकी हैं। इसी शुरुआत हो चुकी है। फरवरी के दूसरे और तीसरे हफ्ते में ठंड का दौर आएगा। वैसे भी 12 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
इस दौरान रात का तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है। यानी सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम। इधर, शनिवार को दिन और रात के तापमान में कमी आई है। दिन का तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो गत दिवस से 0.5 डिग्री कम है। इसी प्रकार रात का तापमान 0.9 डिग्री लुढ़ककर कर 6.7 डिग्री दर्ज किया गया।
शिमला की बर्फ से हवा सर्द
अगले दो हफ्तों में पारा भले ही सामान्य के आसपास पहुंच जाए, लेकिन ठंडी हवाएं सर्दी के अहसास को कम नहीं होने देंगी क्योंकि विक्षोभ के असर से शिमला सहित पहाड़ी इलाकों में जो बर्फबारी हुई है वह उत्तरी हवा के साथ आ रही है। इस वजह से दिन में भी ठंडक बनी रहेगी। इधर, बादल साफ होने से आर्द्रता में 8 प्रतिशत की कमी आई है। शनिवार को आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई।
रिपोर्ट: प्रमोद कल्याण
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.