उत्तर प्रदेश के बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव हो रहे हैं। जिसको लेकर मैदान में उतरीं ममता किशोर ने भरतपुर के एक होटल में अपने 14 सदस्यों की बाड़ेबंदी की हुई है। बाड़ेबंदी के संबंध में ममता किशोर ने बताया की बागपत जिला पंचायत में 20 सदस्य जीतकर आए हैं। जिसमें उसके साथ 14 सदस्य हैं। जो उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए समर्थन दे रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने 26 जून को नॉमिनेशन फाइल भी कर दिया है।
ममता किशोर ने बागपत के नेताओं पर आरोप लगाते हुए बताया की भाजपा सांसद सतपाल उनके फर्जी साइन कर झूठा शपथ पत्र पेश कर रहे हैं। उनके नामांकन को निरस्त करने की साजिश रच रहे हैं। ममता ने बताया की वह जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीत कर आईं हैं।अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहीं हैं। इसके लिए उन्होंने 26 जून को नॉमिनेशन भी दाखिल कर दिया है। अब वह अपने 14 समर्थित सदस्यों के साथ भरतपुर में ठहरी हुई हैं, लेकिन भाजपा नेता फर्जी साइन कर उनके नामांकन को निरस्त करवाना चाहते हैं। इसलिए हमारी चुनाव आयोग से अपील है की उनके खिलाफ साजिश रचने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
राजस्थान के चिकित्सा राज्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. सुभाष गर्ग इस लड़ाई में ममता किशोर का पूरा साथ दे रहें हैं। ममता किशोर अपने 14 सदस्यों के साथ 26 जून से भरतपुर में ही रुकी हुई हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.