पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भरतपुर तहसील के नगला विलौठी में 21 फरवरी से कबड्डी महाकुंभ शुरू होगा। करीब 8 दिन यानि 28 फरवरी तक चलने वाले इस कबड्डी महाकुंभ में भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के 99 गावोंं और नगर निगम क्षेत्र के 65 वार्डों की 164 टीमें शामिल होंगी। प्रत्येक टीम में 12 खिलाड़ी के हिसाब से 1968 खिलाड़ी भाग लेंगे। कोरोनाकाल के बाद भरतपुर में इतने बड़े स्तर पर यह पहला कबड्डी महाकुंभ हो रहा है। क्योंकि लगभग पिछले 10-11 महीने से जिले में खेल गतिविधियां लगभग ठप पड़ी थीं।
राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री नटवर सिंह ने बताया कि चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग 21 फरवरी को बिलौठी में इस कबड्डी महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे। फाइनल मुकाबला 28 फरवरी को होगा। इसके लिए 6 ग्राउंड तैयार करवा रहे हैं। खिलाड़ियों को खुद की ही कबड्डी किट पहनकर आनी होगी। निर्णायक मंडल में 24 शारीरिक शिक्षक और तकनीकी विशेषज्ञों लगाया जाएगा। चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. गर्ग ने जयपुर में इस कबड्डी महाकुंभ के पोस्टर का विमोचन किया।
एंट्री फ्री, किसी भी उम्र का खिलाड़ी हो सकता है शामिल
कबड्डी महाकुंभ में सभी खिलाड़ियों की एंट्री निशुल्क होगी। इसमें किसी भी उम्र का खिलाड़ी शामिल हो सकता है। इसके लिए मोबाइल 8000456884 पर एंट्री करानी होगी। इसके लिए आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फाेटो देना होगा। खिलाड़ी भरतपुर विधानसभा क्षेत्र का ही रहने वाला हो।
इनाम, विजेता टीम को मिलेगा 51000 रुपए का प्रथम पुरस्कार
विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के तौर पर 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। जबकि दूसरी विजेता टीम को 31 हजार और तीसरी विजेता टीम को 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए टीमों की एंट्री 20 फरवरी तक ही ली जाएंगी।
सितंबर, 2017 कुम्हेर में हो चुकी है 612 खिलाड़ियों की प्रो0 कबड्डी
इससे पहले सितंबर, 2017 में तत्कालीन स्थानीय विधायक डॉ. दिगंबर सिंह की ओर से कुम्हेर मेें प्रो कबड्डी कराई गई थी। इसमें 51 ग्राम पंचायतों के 612 खिलाड़ी शामिल हुए थे। तब यह जिले की सबसे बड़ी कबड्डी थी।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.