पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इस साल अप्रैल के पहले सप्ताह में लू चलने लगी। ऐसा तीन साल बाद हो रहा है क्योंकि पांच साल के औसत तापमान से 3 डिग्री ज्यादा तापमान है। दिन का तापमान 41 डिग्री के आसपास बना हुआ है जबकि 40 डिग्री के बाद हवाओं में इतनी गर्माहट हो जाती है वह गति पकड़ लेती है, जिससे लू लगती है।
उल्लेखनीय है कि पिछले पांच साल का औसत तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस है जबकि पिछले तीन दिनों से तापमान 41 प्लस है। इसकी मुख्य वजह गुजरात और पश्चिमी राजस्थान से गर्म हवाओं का चलना है। इस कारण मौसम से नमी घटती जा रही है और रात का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है।
बुधवार को रात का तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। मौसम में गर्माहट के कारण दिन में लू का अहसास है, जबकि पिछले वर्ष अप्रैल में एक भी दिन लू नहीं चली थी।
मौसम विशेषज्ञ आरके सिंह के अनुसार 9 अप्रैल तक मौसम गर्म रहेगा। उसके बाद विक्षोभ बनने की संभावना है, जिससे हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। कई इलाकों में गरज-चमक से साथ बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है। मौसम में नरमी आएगी। इससे लू से कुछ दिन के लिए राहत मिलने की उम्मीद है।
हवा का रुख बदलने से रोज चढ़ रहा है पारा
हवा का रुख उत्तर पश्चिम से बदलकर पूरी तरह से पश्चिमी हो गया है। पश्चिमी राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं आ रही हैं। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान लगातार बढ़त के साथ दर्ज हो रहे हैं। 3 अप्रैल को जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री था, वहीं न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज हुआ था। इसके बाद से लगातार दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को सीजन का सबसे गर्म रात दर्ज की गई।
अप्रैल का औसत तापमान
वर्ष | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
2016 | 40.2 | 22.3 |
2017 | 40.7 | 21.8 |
2018 | 37.9 | 22.5 |
2019 | 38.4 | 21.6 |
2020 | 36.8 | 23.2 |
(रिपोर्ट: प्रमोद कल्याण)
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.