पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर के नदिया मोहल्ला में निजी खर्चे के लिए पैसे नहीं दिए तो एक बेटे ने अपने पिता को ही चाकुओं से गोद डाला। इससे वह लहूलुहान हो गया। बचाव में उसके हाथों पर 10 टांके आए हैं। घटना रात करीब 10 बजे सिटी पोस्ट ऑफिस के पीछे की है। आरबीएम अस्पताल में भर्ती 50 वर्षीय तेज सिंह उर्फ तेजा ने बताया कि वह खुद रंग-पेंट का काम करके घर खर्च चलाता है। बेटा प्रकाश जाटव काफी समय से बेरोजगार और शराबी है। वह काम-धंधा भी नहीं करता है। उससे पैसों की डिमांड करता है।
गुरुवार रात को बेटा घर में पैसे खोज रहा था। उसे टोका तो बाहर से चाकू लाकर उस पर हमला कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। पड़ोसियों ने ही उसे अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
ये कैसा परिवार... एक बेटा जेल में, दूसरा शराबी
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि तेजा के पत्नी का पहले निधन हो चुका है। उसके तीन बेटे हैं। इनमें हमला करने वाला प्रकाश बड़ा है। जबकि सबसे छोटा बेटा जेल में है। मंझला बेटा चाय की ढकेल लगाकर परिवार का गुजारा करता है।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.