भरतपुर में 12 पंचायत समिति की काउंटिंग पूरी हो चुकी है पंचायत समिति में निर्दलीय प्रत्याशियों का बोलबाला रहा। जिला परिषद में वार्ड नंबर 8 से पूर्व विदेश मंत्री के बेटे पूर्व विधायक जगत सिंह ने 5185 वोटों से बाजी मारी है। जगत सिंह को जिला प्रमुख के लिए मुख्य दावेदार माना जा रहा है। 12 पंचायत समिति में 272 वार्ड हैं जिसमें से 165 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्ज़ा किया बाकी बीजेपी (42) कांग्रेस (60) और बसपा (4) सीटों पर ही सिमट कर रह गई।
वही जिला परिषद की 37 सीटों का भी रिजल्ट पूरी तरह से घोषित कर दिया गया है। जिसमें से कांग्रेस को 14, बीजेपी को 17, बसपा को 2 और निर्दलीय 4 प्रत्याशी जीते हैं। जिला प्रमुख के दावेदारी के लिए कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी
किस पंचायत समिति पर किस पार्टी ने मारी बाजी
कामां पंचायत समिति में भाजपा 4, कांग्रेस 6, निर्दलीय 13 और 2 निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए। नगर पंचायत समिति में भाजपा के 4, कांग्रेस के 8, निर्दलीय 16 और निर्विरोध 1 प्रत्याशी जीता। पहाड़ी में भाजपा के 2, कांग्रेस 11, निर्दलीय 16 जीते प्रत्याशी जीते। भुसावर में भाजपा 4, कांग्रेस 4, और 11 निर्दलीय प्रत्याशी जीते। बयाना में भाजपा के 4, कांग्रेस 3, निर्दलीय 16 प्रत्याशी जीते। डीग में भाजपा 2, कांग्रेस 3, निर्दलीय 14 प्रत्याशी जीते। कुम्हेर में भाजपा 5, कांग्रेस 0, निर्दलीय 13, बसपा का 1 प्रत्याशी जीता। नदबई में भाजपा 2, कांग्रेस 1, निर्दलीय 22, बसपा 1, और 1 निर्विरोध प्रत्याशी चुना गया। सेवर में भाजपा 4, कांग्रेस 5, निर्दलीय 15, और 1 निर्विरोध प्रत्याशी जीता। उच्चैन में भाजपा 1, कांग्रेस 4, निर्दलीय 7, बसपा 2, और 1 निर्विरोध प्रत्याशी जीता। वैर में भाजपा 4, कांग्रेस 3, निर्दलीय 10 और निर्विरोध 1 प्रत्याशी जीता। रूपवास में भाजपा 6, कांग्रेस 9, निर्विरोध 8 प्रत्याशी जीते।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.