भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में सुजान गंगा नहर में एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सिविल डिफेंस की टीम बुलाकर सुजान गंगा नहर से निकलवाया। शव की शिनाख्त कर ली गई है जिसे आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
शव की पहचान गोपालगढ़ इलाके के रहने वाले 28 साल के युवक हिम्मत सिंह के रूप में हुई है। हिम्मत 21 मई से घर से लापता था। उसे परिजन ढूंढ रहे थे लेकिन उसका कुछ पता नहीं लग पाया। आज जब स्थानीय लोगों ने नहर में शव पड़ा देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी, दूसरी तरफ जैसे ही हिम्मत सिंह के परिजनों को पता लगा कि नहर में कोई शव पड़ा हुआ है तो वह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया और शव को बाहर निकलवाया। इतने में हिम्मत सिंह के परिजन उसे पहचान गए। जिसके बाद शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.