पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते सुबह/शाम सर्दी की रमक प्रारंभ हो गई है। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह में रात का तापमान 12 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही सर्दी की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। बुधवार काे न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री दर्ज किया गया। सर्द हवाओं का दौर जारी रहा तो अक्टूबर के अंत तक तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है।
बुधवार काे माैसम साफ रहने के बाद भी दिन का तापमान 0.5 डिग्री गिर कर 33 डिग्री दर्ज किया गया। माैसम विशेषज्ञ आरके सिंह के अनुसार सर्दी की शुरुआत नवंबर के दूसरे सप्ताह से रहती आई है, लेकिन इस साल अक्टूबर के आखिरी 10 दिनों में महसूस होने लगी है। रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। इसका कारण हाल ही के दिनों में कश्मीर, हिमाचल, लद्दाख के कुछ एरिया में बर्फबारी होना है। हवाओं की दिशा वेस्ट-नॉर्थ से ईस्ट-साउथ है, जो पहाड़ी इलाकों से ठंडक लेकर आ रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.